नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर हरियाणवी डांस और गानों का क्रेज इन दिनों लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सपना चौधरी को देखने के बाद लोग हरियाणवी डांस को कुछ ज्यादा ही पसंद करने लगे हैं। आज के समय में सोशल साइड्स पर भी हरियाणा के गानों को रील्स देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में इन दिनों सुनीता बेबी का नाम कुछ ज्यादा ही सुनने में आ रहा हैं। आपको बता दें कि सुनीता बेबी भी सपना चौधरी की तरह एक डांसर हैं। वह भी स्टेज पर जबरदस्त डांस करती हैं। सुनीता के शो में भी सपना की तरह ही काफी भीड़ नज़र आती हैं। उन्हें देखने के लिए दूर -दूर से लोग आते हैं।
आपको बता दें कि इस समय सुनीता बेबी चमकता हुआ सितारा है। आए दिन डांसर सुनीता बेबी के कई सारे वीडियो अपलोड होते हैं, जिसके साथ ही वो चर्चा का विषय बन जाती हैं। सुनीता बेबी जब भी परफॉर्म करती हैं, उन्हें देख रहे लोगों के होश उड़ जाते हैं। हर कोई उनका दीवाना बना जाता हैं। सुनीता बेबी के डांस करते समय एक्सप्रेशन इतने कमाल होते है कि वह जिसे देख लेती है वह घायल हो जाता हैं। ऐसे में इन दिनों सुनीता बेबी का एक और वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। उनके इस वीडियो को देख उनके फैंस के दिलों में खलबली मची हुई हैं।
गौरतलब है कि सुनिता बेबी वीडियो में ‘मेरा बुड्डा बालम’ गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुई नज़र आ रही हैं। वहां मौजूद लोगों को सुनिता बेबी का ये डांस इतना पसंद आ रहा है कि वो अपने आप को डांस करने से नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता के लटको-झटकों से हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। वीडियो में सुनीता बेबी ने सूट पहना है, जिसमें वो कमाल कर रही हैं। इस वीडियो को ‘Govind Babai’ के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया हैं।