नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देगवन (Nysa Devgn) इस समय लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। हाल ही में न्यासा अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचीं। न्यासा के साथ इस पार्टी में इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर भी नजर आई। लेकिन, अजय की बेटी न्यासा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। न्यासा पिंक स्किन हगिंग ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड अंदाज में नजर आई। इस डीप नेक ड्रेस की वजह से उन्हें कुछ यूजर्स द्वारा ट्रोल भी किया जा रहा है।
न्यासा देगवन ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद भी वो सुर्खियों में बनी हुईं हैं। वो काफी पॉपुलर है सोशल मीडिया पर उनका जलवा लोगों को उनके बारे में सोचने पर मजबूर करता रहता है। इस समय क्रिसमस की पार्टी के शाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निशा अपने दोस्त ओरहान के साथ नजर आई। इस वीडियो में न्यासा पार्टी से बाहर ऑरी के साथ निकल रही हैं। लेकिन मीडिया को देख वो अचानक पीछे हो जाती हैं।
https://www.instagram.com/p/CmmabCFjY2A/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वायरल हो रहे वीडियो में काजोल की बेटी बेहद ही ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं। अपने जलवे बिखेरती दिख रही हैं। वहीं लोग उन्हें जान्हवी के साथ कंपेयर कर रहे है। तो वहीं कई लोग उन्हें नशेड़ी का टैग दे रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा – मां बाप ने अपनी संघर्ष करके अपना नाम कमाया है और बच्चे 15 मिनट के इस वीडियो में उनका नाम दबा देते हैं। टाइम्स को दिए इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि “ट्रॉलिंग नहीं होती मतलब वह फेमस नहीं होती है” उन्होंने” कहा कि कभी-कभी उन्हें ट्रॉलिंग से अपनी बेटी के लिए परेशानी भी होती है। परंतु वह अपनी बेटी को समझाती हैं कि निगेटिव कमेंट से दूर रहे हैं।”