नई दिल्ली : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्ज’ का नया सीजन रिलीज हुआ है। ये शो आते से ही इंटरनेट पर छा गया है। इसमें नीलम कोठारी, सीमा सजदेह, महीप कपूर और भावना पांडे अपनी शानदार और लग्जूरियस लाइफ के बारे में बात करते हुए नज़र आए। इस सीरीज का पहला सीजन काफी ज्यादा सुपरहिट रहा है वही दूसरे सीजन में लोगों को और भी ज्यादा मजा आ रहा है। इस शो को बॉलीवुड के चर्चित निर्माता करण जौहर द्वारा बनाया गया है। यह इन दिनों हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ हैं।
इस शो के बारे में बात करे तो इसमें बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां अपनी स्टाइल और निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करती हैं। खुद करण जौहर और गौरी खान भी इसका हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में अब हाल ही में रणवीर सिंह भी दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से एक बड़ा हंगामा खड़ा हो चुका हैं। इस शो में रणवीर सिंह के केमियों वाली क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। इसमें उनका हमेशा की तरह बिंदास अंदाज़ नज़र आ रहा है। इस दौरान उनका पूरा ध्यान अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर पर बना हुआ हैं।
deepika please come get your man. dude is a fucking embarrassment. pic.twitter.com/AqfdVjSTev
— Pramit (@pramitheus) September 2, 2022
इस दौरान रणवीर सिंह पैर में मोच आने की बात कहते है और अर्जुन की चाची से फुट मसाज करने के लिए कहते हैं। दूसरी तरफ महीप कपूर रणवीर सिंह को फुट मसाज दे देती है और अजीबोगरीब आवाजें भी निकालने लग जाती हैं। हालांकि जब हमने इस खबर की जाँच की तो पता चला कि रणवीर सिंह और अर्जुन की चाची के बीच कुछ भी नहीं है। ये सिर्फ अफवाह है। अब इस शो की इस क्लिप को देखने के बाद हर कोई भड़क रहा हैं। सोशल मीडिया पर तो शो का ही विरोध होने लगा हैं। एक यूजर ने इस सीरीज को लेकर कमेंट करते हुए कहा, ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स को 5 मिनट देखने के बाद यह एक मुसीबत बन जाती है।’