नई दिल्ली: SBI Latest Update: आज के समय में हर काम डिजिटल तरीके से हो रहा है, जिससे लोगों को आसनी भी हो गई। तो वही समय-समय पर ऐसे कई अपडेट आत रहते हैं तो हर बैंक ग्राहक को जानना चाहिए। नहीं तो किसी फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। देश की सबसे बड़ी हैं, भारतीय स्टेट बैंक ने एक बड़ी जरुरी अपडेट जारी किया हैं, हर एसबीआई ग्राहकों को जानना चाहिए।
दरअसल आप को बता दें कि देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई ने पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि बैंक ने ये कदम साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं, इसीलिए बैंक ने ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से बचाने नियमों में बदलाव किया है। हालांकि एसबीआई (SBI) की तरफ से पहले भी साइबर क्राइम को चेतावनी जारी की है।
नए अपडेट नियम में यदि आप SBI ATM से 10,000 रुपये से ज्यादा निकालते है तो आपको OTP देना होगा। यह करना बहुत जरूरी होगा वरना आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे। एसबीआई (SBI) ने यह नियम लेन-देन को सुरक्षित बनाने के लिए बनाया है।
SBI ने खुद एक ट्वीट कर दी बड़ी जानकारी
बता दें कि इस बारे में जानकारी SBI ने खुद एक ट्वीट करके दी। SBI के मुताबिक अगर आपको 10000 रुपये से ज्यादा पैसे निकालने हैं तो आपको ओटीपी का इस्तेमाल करना होगा। यह ओटीपी आपके बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। इसके बाद इस ओटीपी का इस्तेमाल करके आप पैसे निकाल पाएंगे।
ऐसे निकाल सकेंगे पैसे
- जब भी SBI बैंक ग्राहक अपने ATM से पैसे निकालने जाएंगे वैसे ही आपको OTP की जरूरत पड़ेगी।
- ये OTP चार अंकों का होगा।
- इसमें सबसे पहले आपको जितने पैसे निकालने होंगे उतने पैसे दर्ज कर दें।
- इसके बाद ओटीपी डालने का ऑप्शन आएगा। आप इसमें ओटीपी डाल दें।
आपको बात दें कि SBI ने यह नियम ग्राहकों को ठगी से बचाने के लिए बनाया है। दरअसल एसबीआई (SBI) बैंक को बहुत लंबे समय से धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही है। जिससे बैंस समय-समय पर ऐसे जरुरी अपडेट को लाती रहती है। जिससे लोगों को चल रहे फ्रॉड से बचाया जाए और उकनी बैंक खाते में जमा पैसे सुरक्षित रहें।