नई दिल्ली: जब भी कोई बल्लेबाज शतक लगाता है तो वह अपनी खुशी का इजहार करने के लिए हेलमेट को उतारकर बल्ले को हाथों से ऊपर उठाता है। कई बार पुछल्ले बल्लेबाज तो अर्धशतक लगाने के बाद ही ऐसा कर देते हैं। हेलमेट उतारना क्रिकेट में जश्न मनाने का एक नायाब तरीका है, हालांकि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni शतक लगाने के बाद अपने हेलमेट को नहीं उतरा करते थे। अब इसकी एक बड़ी वजह सामने आ गई है, जिसको जानकर आप चौक जायेंगे।
ख़ुद से पहले देश को रखते है धोनी
क्रिकेट Cricket में अपने शतक का जश्न मनाने के कई तरीके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बल्लेबाज यही करते हैं कि वह सेंचुरी लगाने के बाद अपने हेलमेट को उतारकर बल्ले से दर्शकों का अभिवादन करते हैं, पर महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni चाहे अर्धशतक लगाए, चाहे शतक लगाएं चाहे, दोहरा शतक लगाए, अपने हेलमेट को नहीं उतारते। आखिर ऐसा क्यों? इसकी वजह है महेंद्र सिंह धोनी का स्वभाव। महेंद्र सिंह धोनी Dhoni हमेशा एक से रहते हैं, चाहे जीते या हारे महेंद्र सिंह धोनी में बदलाव नहीं आता। धोनी खुद से पहले हमेशा देश को रखते हैं, इसलिए वह कभी अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर जश्न नहीं मनाते बल्कि भारत की जीत में ही खुशी हासिल करते हैं। यही वजह है कि जब भी महेंद्र सिंह धोनी Dhoni शतक लगाते हैं तो थोड़ा सा बल्ला उठाकर अभिवादन कर देते हैं ना कि बहुत ही ज्यादा खुशी मनाते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
हेलमेट उतारना नही है नियम
शतक मारकर हेलमेट उतारने का कोई भी नियम क्रिकेट में नहीं है। बल्कि बल्लेबाज ऐसा अपनी मर्जी से करते हैं। आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि हारने वाली टीम की तरफ से जब कोई बल्लेबाज शतक लगाता है तो वह हेलमेट उतारने से बचता है या जश्न मनाने से बचता है क्योंकि उसे पता होता है कि उसकी टीम यह मैच हार रही है। महेंद्र सिंह धोनी के रवैया में आप बदलाव नहीं देख सकते चाहे कितना भी ज्यादा दबाव हो जाए या कितनी भी ज्यादा आसानी हो महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni का रवैया हमेशा एक सा रहता है।
धोनी हेलमेट में नही लगाते तिरंगा
महेंद्र सिंह धोनी MS Dhobi अपने देश भारत से इतना प्यार करते हैं कि वह अपने हेलमेट में तिरंगा ध्वज का निशान नहीं लगाते। आप सोच रहे होंगे देश से से प्यार करते हैं फिर भी तिरंगा अपने हेलमेट में नहीं लगाते तो उसकी एक बड़ी वजह है। महेंद्र सिंह धोनी Dhoni क्योंकि विकेट कीपिंग करते हैं और उस दौरान उन्हें बार-बार हेलमेट उतार कर जमीन पर रखना पड़ता है, धोनी Dhoni नहीं चाहते कि वह तिरंगा ध्वज को जमीन पर रखें इसलिए वे अपने हेलमेट में तिरंगा नहीं लगाते हैं। बाकी सभी भारतीय बल्लेबाजों के हेलमेट में तिरंगा लगा होता है।