Malaika With Nora Fatehi Dance: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को ‘छैयां छैयां’ गर्ल के नाम से जाना जाता है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आये दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये फोटो और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। अब मलाइका अरोड़ा के शो मूविंग इन विद मलाइका में फतेही और मलाइका अरोड़ा का एक साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाला है। एक ही स्टेज पर ये दोनों हसीनाएं अपनी हॉटनेस का जलवे बिखेरती हुईं नजर आएंगी। इनका एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल है, जिसमें स्टेज पर नोरा और मलाइका एक साथ छैयां छैयां पर धमाकेदार डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
नोरा फतेही (Nora Fatehi) और मलाइका अरोड़ा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका और नोरा फतेही की सिजलिंग अदाएं देख लोगों के लिए नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है।
शो मूविंग इन विथ मलाइका के एक लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका के साथ नोरा फतेही छैया छैया पर डांस करती हुई नजर आएंगी। जिस पर उन्होंने मलाइका अरोड़ा यानी छैया छैया गर्ल को भी पीछे छोड़ दिया है। वैसे तो नोरा फतेही हमेशा अपने बोल्ड अंदाज और अपने डांस से दुनिया को दीवाना कर देती हैं। वह एक बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके डांस का जादू हर घर में हर बच्चे के दिलों में छाया हुआ रहता है। नोरा अपने आप में ही एक मिसाल है। उनकी लटक झटक और उनकी अदाएं से लोग घायल हो जाते हैं। उनका इस तरह छैया छैया पर डांस करना फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/CmItpYnoPad/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। लोग नोरा और मलाइका को एक साथ स्टेज पर डांस करते हुए देखकर काफी खुश हो रहे हैं। नोरा और मलाइका तो ऐसी हॉटनेस से भरी हुई अभिनेत्री हैं, जिनका एक स्टेज पर डांस करना है यानी स्टेज में आग लगाना जैसा है।