Honda 125cc Bike: देश के टू व्हीलर बाजार में मौजूद होंडा शाइन (Honda Shine) बाइक कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक में से एक है। इस बाइक का लुक बहुत ही आकर्षक है और इसमें आपको दमदार इंजन मिलता है। कंपनी की यह बाइक कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसके एक नए सेलिब्रेशन एडिशन को पेश किया है।
इस बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 78,878 रुपये रखी गई है। वहीं इसका डिस्क ब्रेक वेरिएंट आपको लगभग 89,235 रुपये में मिल जाएगी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको होंडा शाइन के नए सेलिब्रेशन एडिशन के बारे में आपको बताएंगे।
गोल्डन थीम के साथ आती है नई Honda Shine सेलिब्रेशन एडिशन
कंपनी ने नई Honda Shine सेलिब्रेशन एडिशन को गोल्डन थीम के साथ तैयार किया है। इसमें आपको मैट कलर दिया गया है। वहीं इसमें आपको नए ग्राफिक्स भी देखने को मिल जाते हैं। इसमें एक सुनहरा विंगमार्क सिंबल और टैंक टॉप पर एक सेलिब्रेशन एडिशन का लोगो लगाया गया है। वहीं सीट के कलर को बदल कर भूरे कलर में डिज़ाइन किया गया है।
यह इसे एक प्रीमियम लुक देता है। मफलर को मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक में फिनिश किया गया है। हौंडा Shine सेलिब्रेशन वेरिएंट को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन्स के साथ बाजार में उतारा है। जिनमें मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक और मैट संगरिया रेड मैटेलिक कलर शामिल हैं।
होंडा शाइन बाइक का इंजन
इस बाइक में आपको फ्यूल इंजेक्टर तकनीक पर आधारित 123.94 सीसी का फोर-स्ट्रोक इंजन मिल जाता है। यह इंजन 7,500 Rpm पर 10.5 एचपी की अधिकतम पावर और 6,000rpm पर 11 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको किक स्टार्टर के साथ ही सेल्फ-स्टार्टर कंपनी उपलब्ध कराती है।
इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट के फ्रंट व्हील और रियर में 130 मिमी का ड्रम ब्रेक ब्रेक लगाया गया है। वहीं इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट के फ्रंट में 240 मिमी का डिस्क ब्रेक कंपनी ने लगाया है।