नई दिल्लीः साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा है, जिसके बाद नया वर्ष आने वाला है। नए वर्ष को लेकर गरीबों से लेकर नौकरी पेशा वाले लोगों को काफी उम्मीदें हैं। हर इंसान नए साल पर भविष्य को उज्जवल बनाने के कई संकल्प लेता है। नया साल नई शुरुआत का एक शुभ अवसर माना जाता है। इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को भी नए साल से काफी उम्मीदें लगी हुई हैं, जिन्हें लगता है कि सरकार उनके लिए कोई चौंकाने वाला फैसला लेगी।
माना जा रहा है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए दो बड़े तोहफे दे सकती है। माना जा रहा है कि सरकार सबसे पहले तो केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं दूसरा सरकार डीए एरियर का पैसा भी जारी कर सकती है। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो यह फैसला नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर तो सरकार और संबंधित विभागीय अधिकारियों के बीच कुछ दौर की बैठक भी हो चुकी है।
- इतना हो जाएगा फिटमेंट फैक्टर
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के संगठनों की काफी पुरानी मांगे हैं। मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टकर बकाया डीए एरियर तेकर डबल तोहफा देगी, जिसकी चर्चा जोरों शोरों से चल रही है। फिटमेंट फैक्टर का केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में बड़ा रोल होगा।
ये कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर आधार पर तय किया गया है। फिलहाल, यह 2016 से 2.57 गुना दिया जा रहा है, लेकिन केंद्रीय कर्मी इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग तेजी से चल रही है।
- जानिए सैलरी में होगी कितनी बढ़ोतरी
अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को तीन गुना बढाकर कर देती है तो फिर सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। आखिरी बार जब फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये कर दी गई थी। सरकार अगर एक बार फिर से इसमें इजाफा करती है, तो कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये होना तय मानी जा रही है, जिससे सालाना 96,000 रुपये की सैलरी बढ़ जाएगा।