Vastu Tips: बहुत से लोगों को पुरानी चीजों को स्टोर करके एवं संभाल कर रखने की आदत होती है। लेकिन आपको बता दें कि पुरानी एवं टूटी फूटी चीजों को संभाल कर रखने से आपके जीवन में बहुत सी दिक्कतों दिक्कतें बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुख शांति के पीछे हमारे घर में रखे वस्तुओं का बहुत बड़ा हाथ होता है।
ऐसे में अगर घर में टूटी फूटी एवं पुरानी चीजें रखी हो तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नेगेटिव एनर्जी के चलते घर में कलह क्लेश एवं अशांति का माहौल बना रहता है। साथ ही टूटी फूटी चीजों के चलते घर में ग्रहों की स्थिति भी खराब हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको अपने घर में किन चीजों को नहीं रखना है।
- सिलाई मशीन आजकल सभी लोग सिलाई मशीन का उपयोग करते हैं। अगर सिलाई मशीन का काम नहीं हो तो उसे स्टोर रूम में रख दें नहीं तो खराब मशीन के होने पर राहु एवं शनि का वास हो जाता है, जिसके कारण घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है।
- पीतल के पुराने बर्तन को आप कहीं छुपा कर ही रखें इन बर्तनों का अगर आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हो तो आप अंधेरे में रखें। बर्तनों को रोशनी पर लाएं नहीं तो इसमें शनि का वास हो जाता है, जिससे जीवन में परेशानियों की दिक्कत बढ़ जाती है।
- पुराने बिस्तर सालों तक पुराने बिस्तर को संभाल कर रखा जाता है। अगर आपका बिस्तर काम का नहीं है तो आप उसे किसी को दान दें या फिर उनकी सफाई करके अच्छे से स्टोर करके रखें। गंदे बिस्तर रखने से बुध ग्रह की स्थिति खराब होती है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
- पुराने लोहे एवं स्टील के जंग लगे चीजों को भी घर से बाहर निकाले या फिर स्टोर रूम में एक जगह इकट्ठा करके रखें। आसपास टूटी फूटी या जंग लगी हुई चीजों से बढ़ता है साथ ही जीवन के तरक्की भी रुक जाती है।
- जंग लगे हथियारों को रखना बहुत खतरनाक हो सकता है, यह डायरेक्ट नेगेटिव एनर्जी का संचार करते हैं।