नई दिल्ली: Iron Tawa Cleaning: महिलाएं किचेन में काम करती है तो लोगों को लगता है कि किचेन में कोई काम नहीं होता है। पर ऐसा नहीं होता है, क्योंकि किचेन में बहुत काम होता है। महिलाओं का किचेन में काम करना इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि किचेन में इतने ज्यादा बर्तन होते हैं कि उन्हें साफ़ करना मुश्किल होता है। इनमें कई बर्तन ऐसे होते हैं जो एक बार काले हो जाएं तो दोबारा साफ नहीं होते हैं। इसके लिए महिलाएं कई सारे तरीके अपनाती हैं। जैसे साबुन बदलती रहती हैं। चलिए आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे महिलाओं की समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
काले तवे को करें इस तरह साफ
सभी के घर में तवा का इस्तेमाल होता है और इसे इस्तेमाल करते-करते काली जंग सी जाती है। यह जल्दी साफ भी नहीं होता है। आज हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं जिससे लोहे का दवा आसानी से साफ़ कर सकते हैं। इस तरीके को इस्तेमाल करने के बाद तवा एकदम स्टील जैसा चमकीला हो जाएगा।
पहला तरीका
इस तरीके में आपको सिर्फ 3-4 चीजों की जरूरत होती है। इसमें एक चम्मच नमक, 2 बड़े नींबू और पानी आदि। इसकी मदद से आप तवे को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले काले तवे को गैस पर रखें और फिर उसपर थोड़ा पानी डालें, जब पानी गर्म हो जाए तो उसके ऊपर चारो तरफ नमक छिड़क दें और आंच धीमी कर दें। अब तवे को स्क्रब से रगड़े और सारा ग्रीस और जले हुए दाग हटा दें। इससे तवा पूरी तरह चमक जाएगा।
दूसरा तरीका
इसके आलावा एक और तरीका अपना सकते हैं। आप काले तवा को साफ़ करने के लिए सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले तवे को गैस पर रखकर गर्म करें और उस पर नींबू का रस कई बार मलें। अब इसके ऊपर सफ़ेद सिरका लगाएं और इसमें थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं। यह एक ऐसी ट्रिक है जिससे आप तवे को चांदी की तरह चमका सकते हैं। आप खुद नहीं पहचान पाएंगे कि ये वही ये तवा है।
आप अपने घर के सिर्फ तभी नहीं बल्कि अगर कोई और भी ऐसे बर्तन है जिनमें काली जंग लग गई है। तो उन्हें भी आप इसी तरीके से साफ कर सकते हैं जो आपकी किचन की मेहनत और भी आसान कर देंगे।