नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। उनका शो मूविंग इन विद मलाइका का पहला एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फराह खान से कई सारी बातें शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उनको इस शो के लिए सपोर्ट किया था।
मलाइका अरोड़ा ने शो के दौरान अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और अपने वेडिंग प्लान को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। आप अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों से कैसे डील करती हैं? क्योंकि, वह इस वक्त अपने से 8 साल छोटे शख्स को डेट कर रही हैं। ऐसे में उनको तमाम तरह की बातें सुननी पड़ती हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
फराह खान के इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, अगर लड़का अपने से 20 साल छोटी लड़की को डेट कर रहा है, तो उसे राजा के तौर पर माना जाता है। जबकि अगर लड़की अपने से छोटे लड़के को डेट कर रही है या उसके साथ रिश्ते में है तो उन दोनों को मां-बेटे की जोड़ी बताया जाता है। ये सब बाते मेरे लिए काफी आम हो चुकी हैं। लेकिन बाहर वालों से ज्यादा मुझे मेरे अपनों ने ये सभी बातें कही हैं जिससे मुझे ज्यादा तकलीफ हुई है।
वहीं फराह खान ने मलाइका अरोड़ा से उनके वेडिंग प्लान को लेकर सवाल किए। उन्होंने पूछा कि, क्या आप दोबारा शादी करना चाहती हैं? इसका मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘जाहिर है हमने इस बारे में बात की है। आप अपने पार्टनर से ऐसी चीजों के बारे में बात करते हैं। मुझे लगता है मैं रिलेशपशिप में रहकर एक बेहतर इंसान हूं। आज जो इंसान मेरी जिंदगी में है वो मुझे खुश रखता है। हमारे रिश्ते के बारे में दुनिया क्या सोचती है मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता’। हालांकि मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने फिगर के कारण सुर्खियों में रहती है।