नई दिल्ली। करण जौहर के शो “कॉफी विद करण” के बारे में कौन नहीं जनता है। इस शो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ इस समय काफी चर्चे में है। ये शो काफी लोकप्रिय भी है। इसका सातवां सीजन आ गया है। शो के पांच एपिसोड को दर्शकों द्वारा खूब देखा भी गया था।
इस एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ आये थे। रिस्ते में दोनों भाई बहन है। कॉफी विद कारण का ये एपिसोड रक्षाबंधन मनाने पर था। कारण जौहर ने दोनों से एक दूसरे के बारे में कई सारे सवाल पूछे और उन दोनों ने एक दूसरे के बारे में सभी सवालों के जवाब भी दिए। ये एपिसोड कारण जौहर का काफी मजेदार रहा था।
‘कॉफी विद करण’ में सोनम ने खोले अर्जुन के कई राज
कारण जौहर के शो ‘कॉफी विद कारण’ में आये सोनम और अर्जुन कपूर से करण जौहर ने दोनों से कई मजेदार सवाल पूछे थे। दोनों ने एक दूसरे के नीजी जिंदगी के बारे में कई सारी बातें बताई। कारण जौहर ने सोनम से पूछा की क्या अर्जुन कपूर कभी अपने किसी दोस्त के साथ रोमांटिक रिश्ते में रहे हैं।
तो सोनम ने इसके जवाब में ये कहा कि उनके सभी भाइयों के उनके सभी दोस्तों के साथ संबंध हो चुके हैं और अब कोई भी दोस्त नहीं बचा है। सोनम की ये बात सुनकर कारण जौहर कहते है “कैसे हो भाई”? फिर अर्जुन कपूर कहते है कैसी बहन हो तुम, ये हम सभी भाइयों के बारे में क्या कह रही हो। ये एपिसोड दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है।
करण ने अर्जुन से एक और सवाल पूछा, करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि जब उन्होंने अपने फोन में मलाइका अरोड़ा का फोन नंबर सेव किया तो उन्होंने किस नाम का इस्तेमाल किया। अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें मलाइका नाम पसंद है, इसलिए उन्होंने उस नाम के साथ फोन नंबर सेव किया है। करण के सवालों का सोनम और अर्जुन ने खूब मस्ती के मूड में जवाब दिया। इन्हीं सवाल जवाब के कारण करण जौहर के शो को लोगों द्वारा इतना प्यार मिलता है।