नई दिल्ली। ग्राहकों के डिमांड के हिसाब से सैमसंग अपने फोन में नए – नए बदलाव लाता रहता है। दुनिया में Samsung सबसे महंगा फोन माना जाता है। जो आइफोन जैसे फोन को भी टक्कर दे रहा है।आपको बता दें कि कंपनी ने अपना नया Samsung Galaxy S23 का शानदार मोबाइल लॉन्च करने जा रही है। जिसके फीचर और कीमत दोनों आपको पसंद आ सकती हैं। हालांकि ये डिवाइस अभी लॉन्च भी नहीं हुआ और पहले ही चर्चाओं में आ गया है। तो आइए फिर जानते है इसकी क्या कुछ खासियत दी गई हैं।
Samsung Galaxy S23 के खास फीचर्स
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पता चला है कि Samsung Galaxy का S23 Ultra phone में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जिसमें कथित तौर पर फोल्डेड 10 मेगापिक्सल का 10x पेरिस्कोपिक जूम सेंसर कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर के साथ कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इस डिवाइस में 8GB और 12GB रैम का सपोर्ट भी उपलब्ध है।
वही फोन पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी मिलती है। जिसके साथ Snapdragon 8 Gen 2 का प्रोसेसर भी प्रदान किया जा रहा है। साथ ही इस आगामी फोन में छोटा कैमरा बंप देखने को मिलेगा। साथ ही इसकी खासियत ये है कि 30 फ्रेम के सेकेंड पर 8K वीडियो को शूट कर सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा की लॉन्च डेट की अगर बात करें तो भारत में इसे 2023 के फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 69390 रुपये तक हो सकती है। जो अगली साल 2023 तक लॉन्च हो सकता है। जो मोबाइल इंडस्ट्री में दूसरे स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है। हालांकि, इस के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जिसके लिए आप ग्राहकों को थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है।