नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजारों में इन दिनों सोने की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सोना अपने हाई लेवल रेट से करीब 4,800 रुपये सस्ते में बिक रहा है, दूसरी ओर चांदी भी सस्ते में बिक रही है।
अगर आपने सोना नहीं खरीदा तो फिर आपको पछताना पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले दिनों में दाम बढ़ सकते हैं। बीते कारोबारी सप्ताह आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 52660 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 61829 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेंड करती दिखाई दी थी। वहीं इससे पहले के कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन 19 नंवबर 2022 (शुक्रवार) को सोना 52953 रुपये और चांदी 61320 के स्तर पर बंद दर्ज की गई थी।
- यहां जानिए 14 से 24 कैरेट सोने का भाव
भारतीय सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट वाला सोना 53 सस्ता होकर 52660 रुपये दर्ज किया जा रहा है। 23 कैरेट वाला सोना 53 रुपये सस्ता होकर दर्ज किया गया सस्ता होकर 52449 रुपये। 22 कैरेट वाला सोना 48 रुपये दर्ज किया गया सस्ता होकर 48237 रुपये देखने को मिला। 18 कैरेट वाला सोना 40 रुपया सस्ता होकर 39495 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 31 रुपये सस्ता होकर 30806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
- अपने शहर में जानिए सोने का दाम
भारतीय सर्राफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा दाम जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए कीमत मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक सोने के रेट में काफी गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन पहले ही सोना का रेट काफी नीचे गिर, जिसके चलते ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।