Gold Price: सोने की कीमतें छू रही हैं आसमान, अप्रैल महीनें में गोल्ड ने रचा इतिहास, क्या इन दो वजहों से आया उछाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price 5 April) में हर दिन ही बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने के भाव (gold Price) को देखने के बाद अब डर सा लगने लगा है। सोने के भाव पिछले कुछ दिनों से बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भागते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, आज सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी के तेवर में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। सोने के दाम में आज लंबे समय के बाद 235 रुपये सस्ता होकर 69667 रुपये पर खुला है। अभी तो शादियों का सीजन भी नहीं चल रहा है, फिर भी गोल्ड और सिल्वर का भयानक अवतार देखने को मिल रहा है।

आमतौर पर, सोने और इक्विटी बाजार के रिटर्न में विपरीत संबंध होता है, लेकिन इस समय एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।

सोने की कीमतों में क्यों आ रही तेजी?

सोने की कीमतें 2022 में अपने निचले स्तर से 38% बढ़ी हैं। भारत में, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ, कुछ हिस्सों में गोल्ड के रेट 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर में गिरावट:

सोने की कीमत अमेरिकी डॉलर में डील की जाती है। जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है और कीमतें बढ़ जाती हैं। हाल के महीनों में डॉलर इंडेक्स (डीएक्सवाई) में गिरावट देखने को मिली थी, जिससे सोने की कीमतों को बढ़ावा मिला है।

चीन में बढ़ती सोने की मांग:

चीन, जो दुनिया का सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है, हाल के महीनों में अपनी सोने की खरीद बढ़ा रहा है। चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा अपने भंडार में सोने की भारी मात्रा में खरीदारी और युवाओं में सोने की बढ़ती लोकप्रियता इस वृद्धि को बल दे रही है।

अगले देखा जाये तो पिछले 15 दिन में गोल्ड 3422 रुपये महंगा होता हुआ नजर आया है। 22 मार्च को सोने ज्यादातर शहरों में लगभग 66245 रुपये पति ग्राम दर्ज किया गया था, जबकि आज 69667 रुपये पर ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। सोने के भाव अप्रैल के महीने में आसमान को छूते हुए दिख रहे हैं। सोने के बढ़ते दामों ने इहितास रच दिया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App