7th pay commission: अगर आपके घर में कर्मचारी हैं तो फिर यह खबर बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार ने अब उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए तगड़ा आदेश जारी कर दिया है। यूपी सरकार ने राज्य कर्मचरी की मार्च सैलरी के संबंध में एक बड़ा आदेश जारी कर सबका दिल जीत लिया है। इसमें कहा गया है कि वित्तीय साल के अंतिम महीने मार्च का वेतन समय से अप्रैल महिने में दिया जाए।
इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिया गया है। अब उम्मीद है कि मार्च के वेतन में अप्रैल में बढ़े हुए डीए का फायदा आराम से मिल सकता है। इससे कर्मचारियों के अकाउंट में मोटा पैसा आने तय माना जा रहा है, जो हर किसी को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। सरकार ने शासन आदेश में में बड़ी जानकारी दी है।
सरकार ने कही बड़ी बात
यूपी सरका ने अपने आदेश में जानकारी देते हुए लिखा कि वित्तीय साल 2024-25 के आय व्यय अनुदान की मांगें विधान मंडल द्वारा की गई है। समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा सचिवालय के समस्त अनुभागों को वित्तीय वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का निर्देश जारी कर दिया है।
इसके साथ ही बजट आवंटन की प्रत्याशा में राज्य कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, सहायता प्राप्त शिक्षण, संस्थानों, कर्मचारियों के महीने 2024 के वेतन का भुगतान माह अप्रैल 2024 में किया जाना तय किया जाएगा। इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मिलेगा, जो हर किसी को बड़ी आर्थिक प्रगति प्रदान करेगा।
जानिए कब मिलेगा बढ़े हुए डीए का फायदा
देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले यूपी योगी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद डीए बढ़कर सीधे 46 फीसदी से 50 प्रतिशत हो गया है। इसकी नई दरों को फायदा 1 जनवरी से प्रभावी माना जाएगा।
नई दरें 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएंगी। ऐसे में जनवरी फरवरी का एरियर कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में जमा होगा। अप्रैल में सैलरी के साथ ही मार्च के डीए का भुगतान करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पीपीएफ अकाउंट या फिर NSC के रूप में ही दे देने का काम किया जाएगा। जाएगी। प्रदेशभर के करीब 16 लाख कर्मचारियों और लगभग 12 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।