Hyundai की नई Santa Cruz होगी ऐसी, पहली बार दिखी इसकी एक झलक

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Hyundai Santa Cruz: न्यूयार्क में आयोजित हुए ऑटो शो में हुंडई ने 2025 सांता क्रूज (Hyundai Santa Cruz) के नए मॉडल को पेश किया है। कंपनी की ये एसयूवी 2024 के इसके मॉडल का अपडेटेड रूप है। कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं। कंपनी इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया है। जोकी काफी आकर्षक है।

हुंडई की इस नए मॉडल की डिटेल्स

कंपनी ने नई हुंडई सांता क्रूज (Hyundai Santa Cruz) के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बदलाव किए हैं। वहीं इसके फ्रेंट फेसिया को फ्रेश लुक देने लिए इसमें नया ट्विक्ड ग्रिल लगाया है। कंपनी ने इसमें अलॉय व्हील्स और डे टाइम रनिंग लैम्प को भी लगाया है। जो इसके लुक को काफी आकर्षक बना देते हैं। यह गाड़ी पैनोरैमिक कर्वड डिस्प्ले के साथ आने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसमें 12.3-इंच का ड्राइवर इंफॉर्मेशन क्लस्टर दिया जाएगा।

2025 Hyundai Santa Cruz का पावरट्रेन

कंपनी नई हुंडई सांता क्रूज (Hyundai Santa Cruz) में दो इंजन विकल्प ऑफर करने वाली है। जिसमें पहला 2.5-लीटर, डायरेक्ट-इंजेक्टेड इन-लाइन 4 सिलेंडर इंजन हो सकता है। यह इंजन 191 bhp का अधिकतम पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इसमें दूसरे इंजन विकल्प के तौर पर 2.5-लीटर, डायरेक्ट-इंजेक्टेड टर्बो चार्जड इंजन लगा होगा। जिसकी क्षमता 281 bhp पावर और 420 Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इसमें आपको 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिलने वाला है। जो इसे बेहतर परफॉर्म करने में मदद करेगी।

2025 Hyundai Santa Cruz कलर विकल्प

नई हुंडई सांता क्रूज (2025 Hyundai Santa Cruz) में कंपनी कई कलर विकल्प दे रही है। जैसे कि इसमें आपको रॉकवुड ग्रीन और Cnayon Red कलर के एक्सटीरियर का विकल्प मिलता है। कंपनी इसमें सेफ्टी पर काफी ध्यान दे रही है। इसके लिए इसमें फॉरवर्ड अटेंशन वार्निंग (FAW) फीचर भी दिया गया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App