नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Photos) को सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Hot Looks) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है।
प्रियंका ने बॉलीवुड जगत को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। प्रियंका को रेड कार्पेट इवेंट में आए काफी समय हो गया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Latest Photos) जहां भी जाती हैं, अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारतीय डिजाइनर सब्यसाची के एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी, जिसमें एक्ट्रेस की बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। प्रियंका की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी ही तेजी से वायरल हो रही हैं।
इवेंट में शिमरी ब्लैक साड़ी का जलवा
बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में हुए मशहूर फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के इवेंट में शिरकत कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। डिजाइनर की दीवानी प्रीयंका चोपड़ा इस इवेंट में हुस्न की बिजली गिराती रहीं! उन्होंने सब्यसाची की ही जालीदार ब्लैक साड़ी पहनी थी, जो चमचमाती रोशनी में जादुई लग रही थी। साथ ही उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज़ कैरी किया था, जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा था।
देखते ही देखते वायरल हुईं तस्वीरें
प्रियंका के इस स्टनिंग लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं। खुले बाल उनके पूरे लुक में चार-चांद लगा रहे थे।
ग्लैमर की रानी प्रियंका
इसी तरह से प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह वहां कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका ने 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी की थी और 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनीं।