नई दिल्ली। Realme के पोर्टफोलियो में जल्द ही Realme 10 अपकमिंग सीरीज जुड़ने वाली है। लॉन्चिंग से पहले जिसकी कई जानकारी लीक्स हो चुकी है। भारत सहित इसे अन्य देशों में लॉन्च किया जायेगा। फिलहाल इसे केवल चीन मार्किट में पेश किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Realme 10, 10Pro, 10Pro प्लस को लॉन्च किया जायेगा।
ये फोन्स 5G सपोर्ट में आएगा। इसके साथ ही अन्य जानकारी के साथ बताया जा रहा है कि सीरीज अल्ट्रा वेरिएंट में भी देखने को मिल सकता है। कंपनी इस सीरीज को इसी महीने 17 नवंबर को पेश करेगी। आइए विस्तार से जाने इन स्मार्टफोन में क्या- क्या मिलेगा।
Realme सीरीज में क्या कुछ होगा खास?
अगर बात करें बेस वेरिएंट की तो ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आएगा। इस रियलमी 10 सीरिज को आप 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में खरीद पाएंगे। वही कलर वेरिएंट की बात की जाएं तो यह हैंडसेट क्लैश वॉइट और रश ब्लैक ऑप्शन में आ सकता है। दूसरा आप Realme 10 Pro को 6GB RAM और 8GB RAM वेरिएंट में भी खरीद सकेंगे।
क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स?
– Realme 10 Pro+ 5G में 6.7inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसमें 90Hz या 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ ही MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर का स्पोर्ट मिल सकता है।
- चार्जिंग के लिए 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 67W की फास्ट पॉवर के साथ आएगी।
-वही बात करें Pro+ वेरिएंट की तो कुछ रिपोर्टस के मुताबिक इसें 50MP का OIS लेंस मिल सकता है।
– Realme 10 वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.4-inch का AMOLED डिस्प्ले और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 108MP का मेन लेंस भी दिया जा सकता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा होगा।
– आखिरी में टॉप वेरिएंट यानी Realme 10 Pro + की बात करें तो ये हैंडसेट 6GB RAM +128GBस्टोरेज, और 8GB RAM +256GB स्टोरेज में मिलेगा। वहीं इस हैंडसेट को आप नेबुला ब्लू और डार्क मैटर जैसे कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं।