नई दिल्ली Business Idea: अगर आप नौकरी छोड़कर किसी बिजनेस को करने के बारे सोच रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार आइडिया हो सकता है। आज देश में एक बड़ी आबादी किसानी कर अपने पेट पाल रही है। इसे लेकर आम लोगों की धारण है कि खेती किसानी में लाभ नहीं है।
बहराल ऐसा बिल्कुल भी नहीं है अगर आप कम मेहनत में खेती के द्वारा मोटी कमाई करना चाहते हं तो बांस की खेती कर सकते हैं। इसकी खेती के लिए सरकार से सब्सिडी मिलती है। एमपी की शिवराज सरकार बांस की खेती के लिए 50 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। इसे ग्रीन गोल़् यानि कि हरा सोना भी कहते हैं।
देश में काफी कम लोग हैं जो कि बांस की खेती करते हैं बांस की मांद दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट का मानना है कि बांस की खेती दूसरी फसलों के मुकाबले बेहद ही सेफ मानी जाती है। इसके साथ में इससे काफी अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि किसी भी मौसम में खराब भी नहीं होती है। बांस की फसल को सिर्फ एक बार लगाकर काफी सलों तक इससे लाभ कमा सकते हैं।
बांस की खेती कैसे करें
किसी भी नर्सरी से बांस के पौधे खरीदकर लगा सकते हैं। इसकी खेती के लिए जमीन तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती है। इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी काफी ज्यादा रेतीली न हो। इसके बाद 2 फिट गहरा और 2 फिट चौड़ा गड्ढा खोदकर बांस की रोपाई की जा सकती है।
इसके बाद गोबर खाद आदि डाल सकते हैं। रोपाई करने के बाद पौधे में पानी डाल दें। इसमें महीने तक पानी देना होता है। 6 महीने के बाद एक हफ्ते में पानी दें। एक हेक्टेयर जमीन में बांस के 625 पौधे लगाए जा सकते हैं। बांस की खेती में खर्च काफी कम और मेहनत भी कम लगती है। इसको बंजर जमीन पर भी उगा सकते हैं।
बांस का उपयोग कहा करते हैं?
आपको बता दें सरकार की ओर से इस फसल के लिए सब्सिडी भी दी जाती है। कागज बनाने के अलावा बांस का इस्तेमाल कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। इसके साथ में काफी सारे सजावटी वस्तुओं के लिए बांस का इस्तेमाल किया जाता है। बांस की लकडियों का उपयोग कर काफी प्रकार के समान बना सकते हैं।
बांस से होगी बंपर कमाई
बांस की फसल 40 सालों तक रहती है। 2 से 3 साल की मेहनत के बाद बांस की खेती से काफी सालों तक बंपर कमाई कर सकते हैं। बांस की खेजी से 4 साल में 40 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। कटाई के बाद भी ये फिर से बढ़ जाते हैं। इसके आपका लाभ काफी बढ़ जाता है। बांस की खेती के साथ में तिल, उड़द, मूंग, चना, गेंहू, जौ या फिर सरसों की भी फसल उगा सकते हैं। इससे काफी ज्यादा कमाई होगी।