नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार अब एक बार फिर खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसकी चर्चा हर तरफ जोरों से चल रही है। अगर आपके सगे संबंधियों में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है। मोदी सरकार ने हाल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता(डीए) का ऐलान किया था, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
इस बीच अब एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जिसे जान आपका भी दिल खुश हो जाएगा। सरकार अब एक भार फिर कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी और बढ़ाया जा सकता है, जो बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। अभी सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
- जानिए क्या कर्मचारियों की मांग
केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से डीए एरियर की मांग करते आ रहे हैं, जिसे सरकार ने अभी मंजूरी नहीं दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तीन किस्त में डीए देने का ऐलान कर सकती है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने का डीए बकाया नहीं दिया। यह मामला लंबे समय से केंद्रीय कैबिनेट में विचाराधीन है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट ने अभी तक सरकारी कर्मचारियों के डीए एरियर को जारी करने की मांग पर विचार नहीं किया है। मोदी कैबिनेट यदि कर्मचारियों की इस मांग को मंजूरी दे देती है तो लेवल-3 के कर्मचारियों का डीए बकाया करीब 11,880 रुपए से 37,554 रुपए हो जाएगा।
- जानिए कितना बढ़ेगा डीए
अगर मोदी सरकार डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करती है तो फिर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। कर्मचारियों का डीए बढ़कर फिर 42 प्रतिशत हो जाएगा। इसका फायदा करीब सवा करोड़ कर्मचारी और पेंशनधारकों को मिलेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीए बढ़ाने का ऐलान जनवरी 2023 में होना संभव माना जा रहा है। वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 8,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी।