Shilpi Raj के गाने ने दर्शकों के बीच मचाया बवाल, एक बार सुनेंगे तो सुनते रहेंगे

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों की धूम भी लगातार बढ़ रही है। रिलीज़ होते ही भोजपुरी गाने दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। शिल्पी राज आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। उनके द्वारा गाए गए गाने रिलीज़ होते ही वायरल हो जाते हैं।

भोजपुरी अभिनेत्रियां भी अपने डांस नंबरों में शिल्पी राज के गानों पर ही कमाल करती हैं। शिल्पी राज ने कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज़ दी है, जिन्हें करोड़ों बार देखा गया है। “लव ट्रेंगल”, “नजरिया”, “तेरी मेरी जैसे उनके गाने काफी लोकप्रिय हैं।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम सिंगर शिल्पी राज (Singer Shilpi Raj) आये दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिंगर की आवाज को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Bhojpuri Singer Shilpi Raj) का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर काफी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 31, 541 से अधिक बार देखा गया है।

उनकी मधुर आवाज दर्शकों के मन को भा जाती है। वायरल हो रहे हैं वीडियो में उनका मस्तीभरा अंदाज लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने को ‘Bhojpuri Swad’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने के वीडियो पर लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्ट्रेस अपने इस गीत में बेहद ही खूबसूरत गेटअप में बेहद सेक्सी और हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर इस गाने को काफी लोग देख रहे हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं।

शिल्पी राज को भोजपुरी सिनेमा की नेहा कक्कड़ भी कहा जाता है। वह अपनी उम्र के बच्चों से आगे निकलकर आज बड़े बड़े सितारों को टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैं। शिल्पी राज की मधुर आवाज़ का जादू हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। यह मिक्स आपको उनकी आवाज़ का भरपूर आनंद लेने का मौका देगा।
Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App