नई दिल्ली। किसानों ने अपने खेतों में मटर की बुवाई कर दी है। सर्दी के मौसम शुरू होने के बाद जल्दी मार्केट में आपको सभी दुकानों में ज्यादातर मटर दिखाई देगी। मटर की फसल से किसान मात्र 3 से 4 महीने में तगड़ी कमाई कर लेते हैं अगर आप मटर की खेती में थोड़ा सा स्मार्टनेस दिखाएंगे तो आपको और भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। यहां पर बात हो रही है हरी मटर को सीधे मार्केट या मंडी में बेचने के बजाय अगर आप उसे फ्रोजन मटर बनाते हैं तो इससे बहुत बेहतरीन मुनाफा हो सकता है।
ऐसे आप फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मटर की मांग साल भर बनी रहती है लेकिन हरा मटर मात्र ठंड के मौसम में ही उपलब्ध होता है। शादी बिहा और अन्य कार्यक्रम में फ्रोजन मटर का ही सब्जी बनाया जाता है, फ्रोजन मटर का बिजनेस घर के छोटे कमरे से भी शुरू की जा सकती है लेकिन अगर आप मटर का बिजनेस बड़े स्तर पर करना चाहते हैं तो 4000 से 5000 वर्ग फुट की जगह की आवश्यकता हो सकती है। छोटे स्तर पर बिजनेस की शुरुआत करने के लिए हरी मटर छीलने के लिए कुछ मजदूरों की आवश्यकता होगी। बड़े स्तर पर मटर छीलने के लिए आपको मशीन की आवश्यकता हो सकती है, साथ ही आपको कुछ लाइसेंस भी लेनी होगी।
कैसे शुरू करें बिजनेस
अगर आप फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सर्दी के दिनों में किसानों से हरी मटर खरीदनी होगी। ताजी हरी मटर जनवरी फरवरी के महीने में आसानी से मिल जाती है। फ्रोजन मटर का बिजनेस अपने घर से ही शुरु कर सकते हैं। किसानों से मटर खरीदने के बाद इन्हें छीलने, धोने और उबालने एवं पैकिंग आदि के लिए आपको मजदूरों की जरूरत होगी। आपको एक साथ मटर खरीदनी नहीं होगी आप रोजाना धीरे-धीरे मटर खरीदे और उन्हें प्रोसेस कर सकते हैं।
कितनी हो सकती है कमाई
फ्रोजन मटर के बिजनेस को शुरू करने में आपको कम से कम 50 से 80 परसेंट तक मुनाफा मिल सकता है। किसानों से ₹10 प्रति ग्राम मटर खरीदने के बाद इसमें 2 किलोग्राम हरी मटर में करीब 1 किलोग्राम दाना निकलता है ।अगर आप बाजार में मटर की कीमत ₹20 प्रति ग्राम खरीदते हैं तो आपको मटर के दाने को प्रोसेस कर थोक में ₹120 किलोग्राम के भाव में बेच सकते हैं। मगर आप फ्रोजन मटर के पैकेट्स को सीधे रिटेल दुकानों में भेजते हैं तो आपको इससे ज्यादा मुनाफा हो सकता है।
जानिए कैसे बनती है फ्रोजन मटर
फ्रोजन मटर बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर को छीला जाता है। इसके बाद मटर को 90 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान में उबाला जाता है, फिर मटर के दानों को 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक ठंडे पानी में रखा जाता है ताकि इस में पाए जाने वाले सभी बैक्टीरिया मर जाए। इसके बाद इन मटर को 40 डिग्री तापमान में रखा जाता है। इससे मटर में बर्फ आसानी से जम जाते हैं फिर मटर के दानों को अलग-अलग वजन के पैकेट में पैक कर बाजार में बेचा जाता है।