आधी रात में Amrapali और Pravesh Lal Yadav के बीच आई Akanksha Dubey, रोमांस वीडियो मचा रहा हंगामा

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को सुपरहॉट और बोल्ड अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की एक्टिंग बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। आम्रपाली दुबे को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्टी में इस समय धमाल मचाया हुआ है।

आम्रपाली दुबे फ़िल्मी पर्दे पर आते ही बवाल मचाना शुरू कर देती है। ज्यादातर फिल्म के निर्माता एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं। निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी को अभी तक में सबसे अधिक पसंद किया गया है।

‘जीजा जी के जान’ गाना हुआ वायरल 

लेकिन, आम्रपाली दुबे का इस समय एक बेहद ही मजेदार गाना वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म ‘साजन’ का एक गाना ‘जीजा जी के जान’ (Jija Ji Ke Jaan​) को दर्शकों द्वारा बहुत ही अधिक पसंद किया जा रहा है। यह गाना बहुत ही ज्यादा मजेदार है, इसे प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है।

आम्रपाली दुबे परेशान होती आई नजर 

गाने के वीडियो में आकांक्षा दुबे एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को परेशान करती हुईं नजर आ रही हैं। जब आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल यादव अपने कमरे में सोने के लिए जाते हैं, तो उनके बीच में आकांक्षा दुबे जाकर बैठ जाती है और अपने जीजा जी के साथ ठुमके लगाना शुरू कर देती हैं।

गाने में आकांक्षा दुबे कहती हैं कि दीदी काहे परेशान हम हैं जीजा जी के जान। एक्ट्रेस आम्रपाली को अपनी बहन की हकरतों पर बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है।

बता दें कि इस फिल्म में प्रवेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, आकांक्षा दुबे, सृष्टि पाठक, रंभा साहनी, श्वेता वर्मा, संतोष पहलवान, संतोष श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र राय, पल्लवी कोली, दिवाकर श्रीवास्तव अहम भूमिका में नजर आये हैं।

इस गाने को प्रवेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। आकांक्षा दुबे इस गाने के वीडियो में आम्रपाली की छोटी बहन की भूमिका निभाई है।

इस गाने के वीडियो में तीनों की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाला नजर आ रहा है। गाने के वीडियो को Nirahua Music World नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 4,638,478 से अधिक बार देखा जा चुका है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App