YoBykes Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट की शुरुआत Ola और Ather ने नहीं की थी। यह दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाद में आए थे। इससे पहले कई कंपनियां छोटे स्तर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण कर रही थी। इन्हीं में यू बाइक्स (YoBykes) का नाम सबसे ऊपर आता था।
यह कंपनी लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण करती थी जिसे भारतीयों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। हालांकि ओला और अथर के आने के बाद कंपटीशन काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए कंपनी ने अब अपनी हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच किया है। यह काफी ज्यादा स्टाइलिश भी है।
YoBykes Electric Scooter दिखाएगी करिश्मा
YoBykes Trust Drift HX नाम से लांच हुई यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत ही ज्यादा किफायती है। इस बार कंपनी ने इसमें 2500 वाट का बीएलडीसी मोटर दिया है जो सिर्फ तीन सेकंड में ही इसे 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
इस रफ्तार के साथ यह 100 किलोमीटर तक का रेंज भी दे देती है। देखा जाए तो इस पावर और रेंज के साथ यह काफी अच्छा परफॉर्म करेंगी। इसमें 2.65 किलो वाट टावर का बैट्री पैक भी दिया गया है जो 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यह छोटा बैटरी है लेकिन आने वाले समय में कंपनी इसमें कई अपडेट्स दे सकती है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आरामदायक राइड के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे की तरफ शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। इसमें 12 इंच की ट्यूबलेस टायर और 170 मिली मीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। 95 किलोग्राम वजनी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 150 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती है।
नई Electric स्कूटर के नए फीचर्स
YoBykes Trust Drift HX के फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो हेडलैंप, 3 इन 1 लॉकिंग सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए है। कंपनी से बहुत ही जल्द डिलीवर करना भी शुरू कर देगी। फिलहाल इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। अभी तक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह काफी सस्ती हो सकती है।