नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के किंग और क्वीन कहे जाने वाले निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है। इस जोड़ी को दर्शक एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्टी में धूम मचाई हुई है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो धमाल मच जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इस जोड़ी ने इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे असल जिंदगी में भी एक दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूजे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना ‘नशा में चढ़ल बा आंखिया’ (Nisha Me Chadhal Ba Ankhiya) एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में आम्रपाली ब्लैक नाईटी में बेहद ही ज्यादा हॉट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। आम्रपाली को देख निरहुआ मदहोश हुए जा रहे हैं। एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन पति को बेडरूम में अपनी हॉट अदाओं से मदहोश करती हुईं दिख रही हैं।
गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे के साथ जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों का यह काफी पुराना गाना है, लेकिन इस समय एक बार फिर से दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
यह गाना फिल्म ‘Nirahua Hindustani – 2’ का है। गाने को खबर लिखें जाने तक 2,322,916 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। इस गाने को मधुकर आनंद,प्रियंका सिंह ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Azad Singh ने लिखें हैं और गाने को संगीत दिया है मधुकर आनंद ने।
गाने को Wave Music नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। दोनों बंद कमरे में जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को अपनी बाहों में जकड़कर खूब प्यार करते हुए दिख रहे हैं।