Used Hero Splendor: भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। हर महीने इसके लाखों यूनिट्स बिक जाते हैं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के लोग इस बाइक को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। अगर आप एक नई हीरो स्प्लेंडर लेने जाएंगे तो यह आपको ₹65000 से लेकर 75000 की एक्स शोरूम कीमत पर मिल जाएगी।
उसके XTec मॉडल में सबसे अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है तो आप सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। सेकंड हैंड मार्केट में आपको बहुत ही कम कीमत पर हीरो स्प्लेंडर प्लस मिल जाएगी। आप भी अगर इस ऑफर का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें।
Olx एक प्रतिष्ठित कंपनी है। इसके वेबसाइट पर आपको सेकंड हैंड बाईक्स बहुत ही कम कीमत पर मिल जाएगी। इसी साइट पर 2014 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor) ₹20000 में बेची जा रही है। इस बाइक की कंडीशन काफी अच्छी है और यह आपको काफी अच्छा माइलेज भी देगी।
इसके बाद अगर आप इसे भी कम कीमत पर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) बाइक खरीदना चाहते हैं तो आप क्रिकेट पर जाकर 2012 मॉडल हीरो स्प्लेंडर 13000 रुपए में खरीद सकते हैं। यह बाइक बहुत ही ज्यादा चली हुई है और इसकी कंडीशन थोड़ी खराब है लेकिन आप कुछ सालों तक इस राइट कर अपना पैसा वसूल सकते हैं।
Droom वेबसाइट भी एक काफी अच्छी साइट है। जहां पर कम कीमत पर बाइक बेची जाती है। यहां भी आपको 25 से 30000 में 2016 मॉडल हीरो स्प्लेंडर प्लस मिल जाएगी।
सेकंड हैंड बाइक खरीदना कोई बुरी बात नहीं है। हालांकि इसे खरीदते समय बहुत सी सावधानियां बरतनी पड़ती है। अगर आप ध्यान देकर बाइक खरीदेंगे तो आपको बहुत ही कम कीमत पर अच्छी बाइक मिल सकती है। सेकंड हैंड मार्केट में भी हीरो स्प्लेंडर की मांग काफी ज्यादा है।
इसलिए इसे खरीदना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप इसे सेकंड हैंड मार्केट से खरीदने जाते हैं तो अपने साथ किसी जानकार को अवश्य ले जाए जो इसकी जांच कर सके। ऐसा करके आप एक अच्छी बाइक खरीद सकते हैं।