Vastu Tips: वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में बहुत असर पड़ता है। लोगों का यह मानना है कि अगर घर को वास्तु के अनुसार बनाया जाए और चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार रखा जाए तो जीवन में आने वाली बहुत से परेशानियों से हमें छुटकारा मिल सकता है। वास्तु शास्त्र के पालन से जीवन में हमेशा पॉजिटिविटी का माहौल होता है।
अगर आप किसी कारण से वास्तु के अनुसार घर नहीं बनवा पाए हैं तो आप घर में कुछ ऐसे बदलाव करें जिससे आपके जीवन में वास्तु दोष की समस्या दूर हो और सुख समृद्धि आए। इसके अलावा आपके जीवन में हर कदम में सफलता और तरक्की मिले आइए जानते हैं कि घर में वास्तु शास्त्र के कौन से बदलाव करें जिससे घर में पॉजिटिविटी और सुख संपत्ति आए।
ये भी पढ़ें-Ration Card: सरकार ने फ्री राशन को लेकर कर दिया चौंकाने वाला ऐलान, खुशी से उछल पड़े गरीब
सफाई का रखें विशेष ध्यान
वास्तु शास्त्र का मानना है कि घर में साफ सफाई रखना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपके घर में कहीं भी जाले, धूल और गंदगी है तो उसे तुरंत साफ करना चाहिए। इसके अलावा बाथरूम की सफाई भी रखनी चाहिए। घर में साफ सफाई नहीं होने पर वास्तु दोष बढ़ता है और लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पूजा घर का निर्माण इस दिशा में करना चाहिए
सभी घरों में पूजा घर होता है वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा घर या फिर मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में ही बनवाना चाहिए। कभी भी सीड़ी और बाथरूम के नीचे भगवान का मंदिर या घर नहीं बनाना चाहिए।
रोजाना कपूर जलाएं
घर में रोजाना कपूर जलाकर आरती करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर का माहौल अच्छा होता है। अगर आपके घर में रोजाना लड़ाई झगड़ा होता है तो आपको रोज कपूर जलाकर ही आरती करना चाहिए इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है।
इस दिशा में भूलकर भी नहीं सोना चाहिए
वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि इससे आपका स्वास्थ्य खराब होता है दक्षिण की ओर पैर रखकर सोना बहुत अशुभ माना गया है।