नई दिल्ली 2024 का लोकसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी जमीन तलाशने के लिए नीतीश कुमार भी अपना हाथ फैला रहे है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 में 80 लोकसभा सीटें जीतने का दावा कर रही है। तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी का भी दावा है कि 80 में 80 गठबंधन और समाजवादी पार्टी जीतेगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि नीतीश कुमार की पार्टी की सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है।
लोकसभा चुनाव की सियासत पूरे देश में लेकिन उसके पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है लेकिन एक बयान जो इन दोनों चर्चाओं में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों पर नजर नीतीश कुमार की भी है। नीतीश कुमार भी अपनी एक नजर बनाकर उत्तर प्रदेश के लिए घूम रहे हैं। अब JDU नेताओं ने बड़ा बयान दिया। JDU राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार को बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए इंडिया नाम से भारतीय जनता पार्टी को अब डर लगने लगा है।
लोकसभा चुनाव की सरकारणीय पूरे देश में है इस बीच नीतीश कुमार के पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं जहां पर सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। आगे कहा क्योंकि इंडिया गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से डरी हुई है। और जो डर जाता है वह समझो पूरी तरह से हार जाता है। इसलिए हम सब पूरी ताकत से उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन पूरी तरीके से सक्षम है। और हर तरीके से इस बार प्रयास करके देश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाना है।
उन्होंने आगे कहा कि कोई भी पार्टी कितनी भी छोटी हो लेकिन वह धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की कोशिश करती है। हम अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर में विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। और अपने संगठन को पूरे देश में फैलने का काम कर रहे हैं। मैं आसाम का प्रभारी हूं और जदयू कार्यकर्ता विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में संगठन का विस्तार बहुत जरूरी है। पूरे तन मन से पूरे नेता पूरे मन से चुनावी प्रचार में है।
मध्य प्रदेश में भी हमारे पक्ष में सीटें आयेगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का वर्चस्व है। हम सब बैठकर यह तय करेंगे कि कुछ सीटों पर समाजवादी पार्टी जो इंडिया गठबंधन में शामिल है कांग्रेस पार्टी जो इंडिया गठबंधन में शामिल है। सभी राज्यों में उसका अलग सा प्रभाव सब मिलकर तय करेंगे कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
देखना यह होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में किस तरीके से इंडिया गठबंधन के दल चुनाव मैदान में होते हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से 80 सीटों पर लड़ने को तैयार वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भी दावा है। कि कांग्रेस पूरे यूपी में अलग-अलग तरीके से अपने व्हाट्सएप को कायम करने के लिए तैयार अब देखना यह होगा किस तरीके से चुनाव होता है। और किस तरीके की चीज निकल कर सामने आई और इंडिया गठबंधन की तरफ से सीट शेयरिंग को लेकर क्या मुद्दा उठाता और किन सीटों पर बात बनती है। कौन से मुद्दे पर बातें होती है। या आने वाला समय बताएगा।