नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत के बीच कांग्रेस के उम्मीदवारों की नजर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हुई है। क्योंकि यहां पर नामांकन प्रक्रिया 31 तारीख यानी आज से शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान कांग्रेस पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है। इसे लेकर आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का दूसरा दिन है। बैठक में क्या होता है क्या शाम तक लिस्ट जारी होने जा रही अगर जा रही है तो कौन-कौन से नाम शामिल है हम आपको बताते हैं।
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में और राजस्थान में किसी भी हालत में सत्ता को पाने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी लगातार कर रही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 124 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया गया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से अभी उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है। कि देर शाम कांग्रेस की भी लिस्ट आज जारी हो सकती है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल देश शाम से चल रही जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। और एक और सूची जारी करने का आज शाम तक का अनुमान लगाया जा रहा है।जिसमें करीबन 30 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है।
कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से राजस्थान में चुनाव लड़ रही है कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है। कि एक बार फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने जा रही है क्योंकि राजस्थान की जनता विकास जाती है। और विकास कांग्रेस ने करवाया है। और विकास के लिए ही कांग्रेस जानी जाती है। जहां भी जाती है। सिर्फ का विकास विकास ही करती रहती है। इसलिए राजस्थान की जनता ने पूरा मूड बना लिया है। पूरा मन बना लिया कि एक बार फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आएगी। और राजस्थान का जमकर विकास होगा।
कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया और 7 गारंटी लागू की जिसमें कहा गया कि देश का नंबर वन राज्य 2030 तक बनाने के लिए राजस्थान की जनता का समर्थन चाहिए प्यार चाहिए उनका आशीर्वाद चाहिए इसके लिए कम से कदम मिलाकर राजस्थान की जनता को चलना होगा।
यही नहीं उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पहले साल में ही लैपटॉप की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी यही नहीं 15 लख रुपए जैसी बीमा की योजनाओं का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद लगातार अब चर्चाएं तेज है और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर नजर कब चुनाव के लिए उम्मीदवारों को कांग्रेस मैदान में उतरती है। और किस तरीके से मतदान होता है। क्या चीज हैं जो निकलकर सामने आती है।