नई दिल्लीः अगले साल भारत में आम चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियों में हर कोई जुटा है। चुनाव से पहले लोगों को खुश करने के लिए सरकार की ओर से कुछ बड़े फैसले लिए जाने संभव माने जा रहे हैं। इस बार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई रहने की संभावना है, क्योंकि विपक्ष इसे लेकर लामबंद होता दिख रहा है। दूसरी ओर केंद्र सरकार भी इसकी काट के लिए आम लोगों को राहत देने की जुगत में प्रयास कर रही है।
कुछ दिन पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये गिरावट की थी, जिसके बाद आम लोगों के चेहरे पर काफी खुशी झलक गई। सरकार ने बीते दिन रविवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 209 रुपये की बढ़ोतरी कर बड़ा झटका दिया है। फेस्टिव सीजन से पहले लोगों को यह किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा रहा है। अब चर्चा है कि सरकार जल्द घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुछ गिरावट फिर कर सकती है, जो किसी बड़ी तोहफे की तरह होगी। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर में गिरावट को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः Rajasthan Election: राजस्थान में घर बैठे वोट डाल सकेंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने लिया चौंकाने वाला फैसला
एलपीजी सिलेंडर होगा हो सकता है इतना सस्ता
केंद्र की मोदी सरकार आम चुनाव को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुछ और भी गिरावट कर सकती है। वैसे कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर के रेट में 200 रुपये की गिरावट की थी। गिरावट के बाद सिलेंडर मात्र 950 रुपये तक में आराम से खरीदा जा रहा है। अब माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर के रेट में 70 से 80 रुपये की गिरावट हो सकती है, जो महंगाई में किसी डोज की तरह होगी।
इसे भी पढ़ेंः MP Election Opinion Poll: मध्य प्रदेश में क्या बनेगी कांग्रेस की सरकार या बीजेपी करेगी वापसी, सर्वे में चौकाने वाला खुलासा
इस गिरावट के बाद आम लोग आराम से 870 से 880 रुपये तक में एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं जो किसी सुनहरे पलों से कम नहीं होगा। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो यह फैसला नहीं लिया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है।
इतने रुपये में खरीदें कमर्शियल सिलेंडर
सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 209 की बढ़ोतरी करने का फैसला किया, जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये पर बिकता नजर आ रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 203.50 रुपये का इजाफा हुआ।
कमर्शियल गैस सिलेंडर 1636.00 रुपये के बजाय 18.39.50 रुपये में मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने आधिकारिक तौर पर गिरावट को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है। timesbull.com ने मीडिया में चल रही खबरों के आधार पर इस आर्टिकल को पब्लिश किया है।