नई दिल्लीः अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो प्लीज अभी हिम्मत नहीं हारे, क्योंकि अब जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है। सरकार अब जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती में उम्र में छूट को लेकर एक बड़ी चर्चा हो रही है, क्योंकि युवाओं का एक बड़ा हिस्सा आयु बढ़ाने की मांग कर रहा है।
सरकार ने उम्र बढ़ाने पर अभी आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया में इसकी चर्च हो रही है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से संबंधि उम्र को लेकर कोर्ट ने एक दिशा-निर्देश जारी किया है। प्रयागराज हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती में आयु में छूट वाली याचिक पर बड़ा निर्देश जारी कर दिया गया है, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।
कोर्ट ने कही बड़ी बात
प्रयागराज हाई कोर्ट ने 55,669 सिपाही भर्ती में उम्र बढ़ाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का वक्त दिया है। यह आदेश सत्यवीर व 11 अन्य याचिका पर सुनवाई करते करते हुए दिया है। याचिका के मुताबिक, कहा गया है कि उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा 18 से 22 साल है।
इसके अलावा जबकि आरक्षित वर्ग के लिए छूट का प्रावधान दिया गया है। याचिका में कहा गया कि साल 2018 के बाद से उत्तर प्रदेश में कोई भी पुलिस भर्ती नहीं की गई है। करीब पांच साल बाद अब भर्ती होना निर्धारित की गई है। इसमें कई युवा उम्र नहीं बढ़ाने के चलते बाहर हो सकते हैं।
जानिए कब तक जारी होगा भर्ती का नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन अब जल्द ही जारी हो सकता है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड दीवाली तक सिपाही भर्ती की अधिसूचना जारी कर सकता हैं, जिसका बड़ी संख्या में युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीब 5 साल बाद यह भर्ती होगी।