Amrapali Dubey – Pawan Singh Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार और दबंग एक्टर कहलाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह के गाने रिलीज होने के साथ ही तहलका मचाना शुरू कर देते हैं। पवन सिंह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार पवन सिंह आए दिन अपने भोजपुरी सॉन्ग से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी को अभी तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पवन सिंह ने इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है।
इसी बीच आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और पवन सिंह का एक बेहद ही जबरदस्त और रोमांटिक गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी गाना ‘दूसर दुवार’ (Dusar Duwaar) यूट्यूब पर एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस बावले हुए जा रहे हैं।
पवन सिंह और आम्रपाली पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म ‘शेर सिंह’ का है। पवन सिंह के इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने की लोकप्रियता का आलम यह है कि इसे यूट्यूब पर अभी तक 1,85,86,163 से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज भी दी है और उनका साथ प्रियंका सिंह ने दिया है। जबकि, गाने को संगीत Chote Baba ने दिया है और गाने के बोल Sumit Chandravanshi ने लिखा है। शशांक राय ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस वीडियो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे को आधी रात को एक दूसरे के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाना ‘दूसर दुवार’ में आम्रपाली दुबे छोटी ड्रेस में बेहद ही हॉट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा हसीन लग रही हैं। अपनी हॉट अदाओं से आम्रपाली एक्टर पवन सिंह को मदहोश करती हुईं दिख रही हैं।