नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अपनी फिल्म और अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्डनेस और हॉटनेस की वजह से जानी जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होने लग जाती है। हर बार अभिनेत्री अलग-अलग आउटफिट में नजर आती है। जिसमें वह अपनी बॉडी के अलग-अलग हिस्से को प्लांट करती हुई दिखती है। वहीं अब उनके चाहने वाले और उनके फैंस भी उनके नए-नए लुक्स को देखने के लिए बेताब रहते हैं।
इतना ही नहीं ईशा (Esha Gupta) भी अपने चाहने वालों के साथ लगातार इंस्टाग्राम पर जुड़े रहती है और उन्हें निराश नहीं करती है। यह उनकी हॉटनेस से भरी तस्वीरों का ही कमाल है कि दिन पर दिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। अब एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने अपने चाहने वालों की धड़कनें बढ़ाते हुए अपना एक नया लुक शेयर किया है।
सामने आई तस्वीरों में ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ट्रेडिशनल अंदाज में साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। लेकिन साड़ी पहनने के बाद भी उनकी हॉटनेस का जलवा बरकरार है। अभिनेत्री ने लाइट येलो कलर की साड़ी वियर की है और डीप नेक स्लीवलेस डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ है।
ईशा (Esha Gupta) ने अपने इस लुक को सटल बेस, न्यूड पिंक लिप्स, रोजी चीक्स और स्मोकी आई मेकअप के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री के माथे पर सजी छोटी सी बिंदिया उनके लुक को चार चांद लगा रही है। ईशा गुप्ता ने इस दौरान बालों को सॉफ्ट कर्ल देकर ओपन रखा है। अभिनेत्री के इस लुक में बहुत खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिख रही है।
उनके चाहने वाले तो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईशा गुप्ता के काम के बारे में बात करें तो उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में मौजूद है। जल्द ही अभिनेत्री फाइल नंबर दो 323 नाम से बन रही फिल्म में नजर आने वाली है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें देसी म्यूजिक, हेरा फेरी 3 और वेब सीरीज आश्रम 4 में भी देखा जाने वाला है।