नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के दाम इन दिनों सातवें आसमान पर चल रहे हैं, जिससे हर की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है। दूसरी ओर मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में काफी गिरावट की थी, जिसके बाद लोगों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली थी। अब सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम में तगड़ी गिरावट कर सकती है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी।
अगर ऐसा हुआ तो फिर यह गिरावट किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं होगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जा रहा है, जिसमें तरह-तरह की बातें कहीं जा रही हैं।
कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
भारतीय तेल विपणन कंपनी जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट कर सकती हैं, जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होंगे। माना जा रहा है कि सरकार जल्द पेट्रोल के रेट में करीब 5 रुपये की गिरावट कर सकती है, जिससे वाहन चालकों को बड़ी राहत देखने को मिलेगी। इसके अलावा डीजल का भाव करीब 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है।
सरकार ने अभी किसी बयान में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है। वैसे भारत के कई बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम शतक पार चल रहे हैं, जिससे आम लोगों की जेब का बजट बिगड़ा हुआ चल रहा है। काफी दिनों से भारत में तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं।
एलपीजी सिलेंडर के दाम हुए थे कम
देश में कुछ दिन पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में काफी गिरावट की गई थी, जिसके बाद रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत प्रदान करते हुए गैस सिलेंडर के रेट में 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। आप अब आराम से 940 रुपये में आराम से एलपीजी सिलेंडर खरीदने का सपना साकार कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में जल्द काफी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे आम लोगों को तगड़ी राहत मिल सकती है।