नई दिल्ली- आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद सामान्य हो गई है, हालांकि इसके खास लक्षण नहीं होते हैं अगर वक्त रहते हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा ना पाया जाए तो गंभीर समस्या हो सकती है, साथ ही हार्ट संबंधी बीमारियां और स्ट्रोक होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। साथ ही सही खानपान से कई बार हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। क्योंकि खाना का सीधा संबंध हमारे सेहत से होता है। क्या आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप अपने अच्छे डाइट से इसे ठीक कर सकते हैं। बस हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सी चीजें बीमारी को और खराब कर सकती हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस स्थिति में आपको कुछ खानपान से परहेज करना चाहिए, हाई ब्लड प्रेशर को लेकर अनूपमा गिरोह ने बताया है कि ब्लड प्रेशर में काफी कैफ़ीन पदार्थ हानिकारक होते हैं और इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इन फूड्स का भी सेवन करने से बचना चाहिए।
ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, इसमें मौजूद भरपूर सोडियम आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए शराब से दूरी बना लेनी चाहिए। ज्यादा शराब के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या गंभीर हो सकती है।
आचार का भी सेवन नहीं करना चाहिए, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए आप इनसे दूरी बना लीजिए। साथ ही आपको केचप, चिली सॉस, सोया सॉस और गार्लिक सॉस को भी अपने डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। इन चीजों से भी बढ़ती है ब्लड प्रेशर की शिकायत। प्रोसेस्ड चीज और मक्खन नहीं खाना चाहिए। आलू के चिप्स और पैक्ड फूड भी नहीं खाना चाहिए। मीट का सेवन काफी हद तक कम कर देनी चाहिए। इन फूड के परहेज से आपको काफी हद तक हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।