SBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी करने वाले ग्राहकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आर्मोरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर्स पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। कुछ समय पहले इन भर्ती का एक विज्ञापन जारी किया गया था। ये भर्तियां क्लर्क कैडर की हैं। खबरों की मानें तो इन वैकेंसी के लिए आवेदन आप आज यानी 6 सितंबर 2023 से कर सकते हैं। आवेदन करने क लिए लिंक आज यानी बुधवार से खोल दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी इन पद के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, वो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको sbi.co.in पर. जाकर आवेदन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी से जल्दी आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
वैकेंसी की डिटेल में जानकारी
इस रिक्रूटमेंट के जरिये टोटल 107 पद भरे जाएंगे। ये पद आर्मोरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर्स के लिए निकाला गया है। इन 107 वैकेंसी में से 89 वैकेंसी कंट्रोल रूम ऑपरेटर के लिए होगी जबकि बाकि बचे हुए 18 वैकेंसी आर्मोरर्स की होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 6 सितंबर, 2023
आवेदन की लास्ट डेट: 10 अक्टूबर 2023
कैसे किया जायेगा चयन
एसबीआइ में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। परीक्षा ऑनलाइन ही आयोजित किया जायेगा, जो 100 मार्क्स का होगा। इसके बाद यदि आप लिखित परीक्षा में सफल हो जाते हैं, तो आपको इंटरव्यू से गुजरना होगा, जो 25 मार्क्स का होगा। रिटेन एग्जाम कब तक लिया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। अधिक जानकारी के लिए आपको समय-समय पर वेबसाइट देखते रहना होगा।
क्या है एज लिमिट
आर्मोरर्स पद के लिए उम्मीदवारों की ऐज लिमिट 20 से 45 साल के बीच तय की गई है। जबकि, कंट्रोल रूम ऑपरेटर्स पद के लिए 20 से 48 साल तय की गई है। खबरों की मानें तो अप्लाई करने के लिए आपको एक रुपये भी देने नहीं पड़ेंगे।