नई दिल्ली: सिंतबर का महीना शुरू हो गया है, जिसका तीसरा दिन है। इस महीने से मानसून की रफ्तार धीमी हो जाती है, जो आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में से विदाई भी शुरू कर देता है। इस बीच देशभर में एक बार फिर जल्द मौसम का मिजाज काफी बदल सकते हैं, जिससे तमाम हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा।
उत्तर भारत के हिमालयन इलाकों में देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इतना ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी सुबह-सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में फिर मौसम बिगड़ सकता है, जहां तेज बारिश हो सकती हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, आगामी 5 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में रविवार को भी तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है। शहर में दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद जताई है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। 3 से 6 सितंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
इसके अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।
यहां भी होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही तेलंगाना, केरल और माहे में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है।