Hero Karizma XMR: कई महीनो के इंतजार के बाद आखिरकार कल हीरो करिज्मा एक्सएमआर को लांच कर दिया गया है। लॉन्च होते ही इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी भी अब सामने आ चुकी है। मार्केट में अभी सिर्फ हीरो करिज्मा (Hero Karizma XMR) के ही चर्चे हैं। अपने स्पेसिफिकेशंस और पावर के साथ यह बाइक सेगमेंट किलर निकली है। आज इस आर्टिकल में हम आपको नई हीरो करिज्मा की पूरी डिटेल देने वाले हैं।
29 अगस्त 2023 को बिल्कुल ही नए और शानदार लुक में हीरो करिज्मा को लांच किया गया है। लॉन्च के समय वहां पर बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन भी मौजूद थे। इसमें हमें पुरानी करिज्मा का झलक भी देखने को मिलती है। वहीं कई ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कंपनी ने करिज्मा (Hero Karizma XMR) के लुक को बहुत ही सिंपल रखने का प्रयास किया है। क्योंकि भारतीय युवाओं को ज्यादा एक्सपेरिमेंट लुक पसंद नहीं आ रही है और इसका शिकार करिज्मा पहले भी हो चुकी है।
इस नई स्पोर्ट्स बाइक में 210 सीसी का 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह पहली बाइक है जिसमें कंपनी ने लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है। इस इंजन के द्वारा 7250 आरपीएम पर 20 न्यूटन मीटर का टॉर्क और 9250 आरपीएम पर 25 एचपी का पावर जेनरेट किया जाता है। इसे फिलहाल तीन रंगों में लाया गया है। लेकिन आगे हमें और भी कई कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।
यह एक स्पोर्ट्स बाइक है इसीलिए इसके सस्पेंशन को पहले के मुकाबले अपग्रेड किया गया है। हमें आगे की तरफ 37 मिली मीटर का टेलीस्कोपिक फ्रोक्स और पीछे की तरफ गैस चार्ज मोनो शॉक प्री शॉक एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें डुएल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह काफी शानदार बाइक है।
वही इसका डाइमेंशन भी परफेक्ट है। यह बाइक 2068 मिलीमीटर लंबी 760 मिलीमीटर चौड़ी, 1110 मिली मीटर ऊंची है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दो कि इसकी आधिकारिक कीमत ₹1,72,900 रखी गई है। इस पर आपको फाइनेंस की सुविधा मिल जाएगी। हालांकि फिलहाल इसकी बुकिंग शुरू है और ग्राहकों को इसे बुक करने के लिए ₹3000 का टोकन अमाउंट देना होगा।