नई दिल्ली E Shram Card: केंद्र सरकार के द्वारा आम लोगों के लिए काफी सारी सरकारी स्कीम्स का संचालन किया जा रहा है। इसी में एक ईश्रम कार्ड योजना भी है। जिसका उद्देश्य असंगठिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों और मजूदरों को लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें साल 2021 में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल को लॉन्च किया था। ये मजदूरों और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से शुरु की गई स्कीम के द्वारा काफी सारी सुविधाएं दी जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- रगड़-रगड़कर कपड़े धोने का गया जमाना! इस Washing Machine से झटपट साफ होंगे जिद्दी दाग
ई-श्रम पोर्टल NDUW विकसित करने के लिए बनया गया था। इस डेटाबेस में उन श्रमिकों का विवरण शामिल है। जिनके पास इस क्षेत्र में उनकी प्रगति को ट्रैक करने के लिए आधार संख्या है। इसका उद्देश्य असंगठिक श्रमिकों के लिए काफी सारी सामाजिक सुरक्षा स्कीम के कार्यान्वयन में सुधार करना है।
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लाभ
पीएम सुरक्षा बीमा स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन श्रमिकों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता है। वहीं आने वाले समय के लिए समाजिक सुरक्षा पोर्टल के द्वारा से वितरित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Earn Money: छोटी सी कमाई में अमीर बनने का सॉलिड तरीका, मात्र 500 रुपये से करें शुरुआत
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेश के लिए पात्रता
श्रमिकों को ईपीएफओ या कर्मचारी राज्य बीमा निगम या फिर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का सदस्य नहीं होना चाहिए। इसके साथ में इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करते हो। वहीं मजदूरों की आयु 16 साल से 59 साल के बीच में होनी चाहिए।
ऐसे करें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
- इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद ई-श्रम पर दिए गए लिंक पर रजिस्टर्ड करें।
- इसके बाद पेज पर अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें।
- इसके बाद आपको एक ओटीपी सेंड किया जाएगा जिसे भरना है।
- इसके बाद व्यक्तिगत, पता, शिक्षा और बैंक खाता आदि को भरना है।
- इसके बाद आपको जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अप्लीकेशन पत्र की एक कॉपी करें।
- इसके बाद UAN कार्ड डाउनलोड करें।
- या फिर सर्विस सेंटर में जाकर ऑफलाइन तरीके से रजिस्ट्रेशन करें।