Khesari Lal Yadav – Megha Shree Latest Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहलाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक नया गाना ‘मक्खन लगाई की ढक्कन लगाई’ (Makkhan Lagai Ki Dhakkan Lagai) रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव और मेघाश्री की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव का ये गाना उनकी आगामी फिल्म संघर्ष 2 (Sangharsh 2) का है। संघर्ष 2 की रिलीज डेट धीरे-धीरे करीब आ रही है।
फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघाश्री के अलावा माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान, वर्न्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनित विशाल, अनुप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप अहम किरदार में नजर आएंगे।
भोजपुरी गाना ‘मक्खन लगाई की ढक्कन लगाई’ में दोनों स्टार बहुत अच्छे दिख रहे हैं। गाने में मेघाश्री वेस्टर्न और साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये गाना खेसारी लाल यादव के चाहने वालों के बीच छाया हुआ है। महज 7 घंटे में इस गाने को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। गाने को म्यूजिक भी Krishna Bedardi ने ही दिया है।
जबकि, इस गाने को कृष्णा बेदर्दी (Krishna Bedardi) ने लिखा है। गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को 11 अगस्त, 2023 को लॉन्च किया गया है।
भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 (Bhojpuri Movie Sangharsh 2) 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस मेघाश्री के साथ खूब ठुमके और रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इनकी हॉट और सिजलिंग केमिस्ट्री ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।