Weather News: राजधानी दिल्ली, उत्तर भारत के साथ ही यूपी में भी बारिश का कहर जारी है। देश के अलग – अलग राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ राज्यों में बारिश आफत बनकर बरसी है। राजधानी दिल्ली के कई इलाके तो बाढ़ग्रस्त हो चुका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुस गया है। जबकि, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ की वजह से तबाही मची हुई है। बारिश की वजह हर तरफ हाहाकार का माहौल बना हुआ है। आईएमडी (IMD) ने भारी बारिश को देखते हुए राज्य के नौ जिलों में आज यानी 15 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 50 जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है, कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ दिनों बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। IMD के मुताबिक, . उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है। 15 जुलाई तक उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया। इसके अलावा रविवार के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कुशीनगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, इटावा के आसपास के इलाकों में भी बारिश का संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ओडिशा में हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है।
#WATCH ओडिशा: राज्य में हुई भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। वीडियो लिंगराज मंदिर के पास रथ रोड से है। pic.twitter.com/sJvsIHKbI5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के राजघाट में जलभराव देखने को मिला।
#WATCH यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के राजघाट में जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/Sn5g4IO2E1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023