नई दिल्ली : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) भी नजर आने वाले हैं। ये दोनों ही अपनी फिल्म के प्रमोशन में जमकर जुटे हुए हैं और खूब इवेंट कर रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि अपनी मां श्रीदेवी को खोना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग थी।
एक साक्षात्कार के दौरान जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) से सवाल किया गया था कि उन्हें उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा युद्ध क्या लगा। इस पर अभिनेत्री ने अपनी मां को याद करते हुए बताया कि वर्ष 2018 में उनकी मौत अभिनेत्री की जिंदगी के लिए सबसे बड़ा युद्ध थी। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मौत के बाद फिर से काम पर लौटना मेरे लिए सबसे मुश्किल था।
View this post on Instagram
इन सभी चीजों से निपटने का तरीका खोजना मेरे लिए बहुत कठिन था। गौरतलब है कि अभिनेत्री जान्हवी कपूर की मां अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल के बाथरूम में हुई थी। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थी। उनके अचानक इस तरह से दुनिया छोड़कर चले जाने से उनकी दोनों बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर पर गहरा असर पड़ा था।
बहरहाल फिल्म के बारे में बात करें तो वरुण धवन और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के अंदर दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है। यह फिल्म जुलाई 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
अभिनेत्री के काम के बारे में बात करें तो इसके बाद वहां मिस्टर एंड मिसेज माही और बड़े मियां छोटे मियां में भी नजर आने वाली है। वह बहुत जल्द ही तमिल फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर के साथ अपना साउथ डेब्यू भी करने वाली है।