Home India ICICI Bank: आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी!...
India

ICICI Bank: आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी! इस बैंक ने बढाई अपनी FD की रेट

ICICI Bank FD Rates

ICICI Bank: देश के दूसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक “आईसीआईसीआई बैंक” ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन किया है। नई दरें 6 अगस्त से लागू हो गई हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए आम नागरिकों को 3% से 7.25% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से 7.8% ब्याज मिल रहा है। नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू की गई हैं।

ICICI Bank

इस अवधि की एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है

बैंक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है,यानी आम नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80%। 18 महीने से लेकर 2 साल तक की अवधि के लिए यह आम नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज दे रहा है।

इन जमाओं पर 6% से ज़्यादा रिटर्न मिल रहा है

2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल की अवधि पर आम नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज मिल रहा है. 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल की अवधि पर आम नागरिकों को 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.4% ब्याज मिल रहा है.

5 साल की FD पर आम नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5% ब्याज मिल रहा है. 271 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि की अवधि पर आम नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.5% ब्याज मिल रहा है. 1 साल से लेकर 15 महीने से कम अवधि पर आम नागरिकों को 6.7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज मिल रहा है. सामान्य नागरिकों के लिए अवधि और ब्याज दरें

7-29 दिन- 3%

30- 45 दिन- 3.5%

46- 60 दिन- 4.25%

61- 90 दिन- 4.5%

91- 184 दिन- 4.75%

185- 270 दिन- 5.75%

271- 1 वर्ष से कम- 6%

1 वर्ष- 15 महीने से कम- 6.70%

15 महीने- 18 महीने से कम- 7.25%

18 महीने से 2 वर्ष- 7.25%

2 वर्ष 1 दिन- 5 वर्ष- 7%

5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष- 6.9%

5 वर्ष (टैक्स सेवर)- 7%

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted