Home Auto नए स्टाइल में लॉन्च हुई TVS NTorq,लग...
Auto

नए स्टाइल में लॉन्च हुई TVS NTorq,लग रही है इतनी खूबसूरत,जानें कीमत

TVS Ntorq

TVS Ntorq 125: टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) देश की प्रमुख टू व्हीलर निमार्ता कंपनियों में से एक है। जिसने अपनी पॉपुलर स्कूटर टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS Ntorq 125) के अपडेटेड मॉडल को देश के मार्केट में पेश किया है। इस स्कूटर को चार नए कलर स्कीम के साथ उतारा गया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में अब आपको तीन नए कलर स्कीम देखने को मिलेंगे। वहीं इसके Race XP वर्जन में एक और नए मैटे ब्लैक कलर को कंपनी ने जोड़ा है। इस नए स्कूटर में कलर के अलावा कोई मेजर अप्डेट्स नही किए गए हैं।

TVS Ntorq 125 के नए कलर स्कीम

टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS Ntorq 125) के स्टैंडर्ड मॉडल में तीन नए कलर दिए गए हैं। जिसमें हार्लेक्विन ब्लू,नार्डो ग्रे और Turquoise कलर शामिल है। इस स्कूटर के रेस XP वेरिएंट को नए मैटे ब्लैक कलर के साथ कंपनी ने बाजार में उतारा है। नए कलर स्कीम में यह स्कूटर काफी आकर्षक लग रही है और इसका लुक काफी इम्प्रूव हो गया है।

TVS Ntorq 125 इंजन डिटेल्स

बढ़ने जा रही टॉप-अप होम लोन आवेदकों की परेशानी! आरबीआई ने दिया ये बड़ा अपडेट

Sana Makbul पैसों के लिए कर रही हैं शादी? Armaan Malik संग Payal ने बॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाते हुए बोला कि…

 

कंपनी की स्कूटर टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS Ntorq 125) को अपने स्पोर्टी डिज़ाइन के लिए पसंद किया जाता है। इस स्कूटर में 124.8 cc का 3-वॉल्व इंजन लगाया गया है। जिसकी क्षमता 7,000 rpm पर 9.5 bhp का अधिकतम पावर और 5,500 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की है। इसके रेस XP मॉडल में भी कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल किया है। जो 10.1 bhp का अधिकतम पावर और 10.6 Nm का पीक टॉर्क बनाने की क्षमता रखता है।

TVS Ntorq 125 फीचर्स और कीमत

Hero की मशहूर स्प्लेंडर के नए मॉडल को सिर्फ 1,617 रुपये की EMI पर आज ही अपने घर लाए,80 kmpl के साथ बचाएगी आपके पेट्रोल का खर्चा

Honda की ये क्रूजर बाइक 350cc के इंजन के साथ मार्केट में बुलेट को पीला रही पानी,हर कोई लुक और फीचर्स देख खरीदने भाग रहा

टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS Ntorq 125) स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स को इनस्टॉल किया गया है। यह स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। वहीं इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इस स्कूटर में आपको रेस और स्ट्रीट,दो ड्राइव मोड मिलते हैं। इसके कीमत की बात करें तो बाजार में इस स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 86,871 रुपये से 97,501 रुपये के बीच है।

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted
Priyanka Singh

Priyanka Singh is an experienced journalist and Chief Copy Editor at Timesbull.com with more than six years of experience in digital media. She currently leads the Entertainment,Business,and Education desks,ensuring accuracy,clarity,and editorial excellence across content. Originally from Bihar,she brings strong subject understanding to her reporting. A native of Bihar,Priyanka developed a strong foundation in journalism through her education in Mass Communication at Jaipur National University and an early internship in print media. Her career spans both print and digital platforms,with extensive coverage in education,business,astrology,and entertainment. Her strength lies in presenting trending and complex information in a clear,engaging,and reader-friendly manner. Priyanka is known for delivering accurate,insightful,and engaging content.