White Sapphire Stone – शादीशुदा जिंदगी की कड़वाहट दूर करेगा ये सफेद पत्थर, जानें कैसे और कब पहनें

शादीशुदा जिंदगी में अगर दूरियां बढ़ रही हैं और बात-बात पर मनमुटाव हो रहा है, तो इसका कारण कमजोर शुक्र ग्रह हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में White Sapphire Stone (सफेद पुखराज) को इस समस्या का समाधान माना गया है। सोचिए जरा, जब इंसान की अपनी जिंदगी की मिठास खत्म हो जाए, तो बाहर की दुनिया कैसी लगती है? शुक्र ग्रह सिर्फ प्रेम-विवाह का नहीं, बल्कि जीवन की सुंदरता, सुख-सुविधाओं और संतुलन का भी कारक है। इसलिए इस लेख में जानेंगे कि सफेद पुखराज कैसे आपकी जिंदगी बदल सकता है।