Amrapali Dubey:  आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी अदाकारा हैं, जो अपने अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हिंदी टीवी सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखते ही सुपरहिट फिल्में दीं। खासतौर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।

‘पहली नजर को सलाम’ में दिखा आम्रपाली का अलग रूप

वैसे तो आम्रपाली ज्यादातर रोमांटिक और फैमिली ड्रामा फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन 2019 में रिलीज हुई ‘पहली नजर को सलाम’ में उनका अंदाज कुछ अलग ही देखने को मिला। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ राज रंजीत नजर आए थे।

‘बड़ा चुनचुनाता’ गाने ने मचाया धमाल

इस फिल्म में आम्रपाली का आइटम सॉन्ग ‘बड़ा चुनचुनाता’ जबरदस्त चर्चा में रहा। इस गाने में उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना दिया। गाने को प्रियंका सिंह और ओम झा ने गाया है, जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत भी ओम झा ने दिया है।

युवाओं के बीच गाने ने पकड़ी जबरदस्त पकड़

हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ‘बड़ा चुनचुनाता’ गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हुआ। युवाओं ने इस गाने को खूब पसंद किया और इसके म्यूजिक पर रील्स भी बनाए।

आम्रपाली दुबे हमेशा ही अपने शानदार डांस और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों और गानों का क्रेज भोजपुरी इंडस्ट्री में देखते ही बनता है। ‘बड़ा चुनचुनाता’ भी उनकी हिट लिस्ट में शामिल हो चुका है, जो आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है।

Latest News

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism....