Vastu Tips for Buying Flat: नया फ्लैट खरीदते समय रखें इन 6 बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकता है वास्तु दोष

एक मध्यवर्गीय परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है — कब उसके पास अपना घर होगा। एक घर लेने के लिए आम आदमी अपने पूरे जीवन की जमापूंजी लगा देता है। इतना ही नहीं, वह अपने आने वाले सालों की कमाई को भी एक घर खरीदने में लगा देता है। लोग अपनी मेहनत की कमाई से नया आशियाना तलाशते हैं, ताकि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। लेकिन कई बार हम वास्तु के नियमों को अनदेखा कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की गलत दिशा आपके फ्लैट में वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है, जो आपके जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर सकता है — स्वास्थ्य, धन, करियर और पारिवारिक रिश्ते। तो चलिए, जानते हैं कि नया फ्लैट खरीदते समय किन महत्वपूर्ण वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है।