Vastu Tips for Bedroom: सोने के लिए कौन सी दिशा है सबसे अच्छी? जानें बेड रखने का सही तरीका

वास्तु शास्त्र ही नहीं, बल्कि विज्ञान भी ये मानता है कि गलत दिशा में सिर करके सोने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है, जिससे नींद आने में परेशानी होती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार, गलत दिशा में रखे गए बेड पर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। मन में हमेशा बेचैनी बनी रहती है और अजीब सा डर लगा रहता है। इसी कारण से सही दिशा में बेड रखना बेहद जरूरी होता है, जिससे मानसिक तनाव कम हो और नींद अच्छी आए। चलिए, आपको बताते हैं वास्तु के अनुसार बेड रखने की सही दिशा क्या है।