Universal PF Scheme: EPFO की नई योजना से फ्रीलांसर, गिग वर्कर्स और Self-Employed लोगों को मिलेगा PF का लाभ, जानें फायदे और नुकसान

EPFO जल्द ही फ्रीलांसरों, गिग वर्कर्स, दुकानदारों और स्वरोजगार करने वालों के लिए एक यूनिवर्सल PF स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे असंगठित क्षेत्र के लाखों लोगों को भी रिटायरमेंट के लिए व्यवस्थित बचत का लाभ मिल सकेगा । इस स्कीम में लोग स्वेच्छा से योगदान कर सकेंगे, हालांकि नौकरीपेशा लोगों की तरह कंपनी का कोई योगदान नहीं होगा और 100% पैसा खुद देना होगा । वर्तमान PF पर 8.25% ब्याज मिलता है और 2.5 लाख तक का ब्याज टैक्स-फ्री है । नुकसान यह है कि इसमें लॉक-इन पीरियड है और पैसा आसानी से नहीं निकाला जा सकता, जिससे अचानक किसी जरूरत के समय कैश का संकट हो सकता है ।